NCERT 12th Geography Chapter 2 विश्व जनसंख्या - वितरण, घनत्व और वृद्धि Notes in Hindi PDF Download Vishva Jansankhya vitran ghanatv aur vriddhi Notes in Hindi

NCERT 12th Geography Chapter 2 विश्व जनसंख्या : वितरण, घनत्व और वृद्धि Notes in Hindi PDF Download Vishva Jansankhya vitran ghanatv aur vriddhi Notes in Hindi 


Type : NCERT, CBSE, JCERT
Class : 12th
Subject : Geography
Chapter : 2. विश्व जनसंख्या : वितरण, घनत्व और वृद्धि 
Book : 1
Book Name : मानव भूगोल के मूल सिद्धांत
Content : NCERT Notes

Table of Content🔥



NCERT Notes

जनसख्या वितरण  :-🔥

➤जनसंख्या वितरण का अर्थ है पृथ्वी की सतह पर लोगों के वितरण की व्यवस्था । 

जनसख्या वितरण का पैटर्न :-

➤जनसंख्या को समान रूप से वितरित नहीं किया जाता है क्योंकि दुनिया की 90 प्रतिशत आबादी अपने भूमि क्षेत्र के लगभग 10 प्रतिशत में रहती है ।
➤दुनिया के 10 सबसे अधिक आबादी वाले देश दुनिया की आबादी का लगभग 60 प्रतिशत योगदान करते हैं । 
➤इन 10 देशों में से 6 एशिया में स्थित हैं ।

जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कारक :-

➤जनसंख्या वितरण तीन कारकों अर्थात भौगोलिक कारकों , आर्थिक कारकों और सामाजिक और सांस्कृतिक कारकों से प्रभावित होता है 

1.प्राकृतिक कारक :-

( क ) उच्चावच : - 

➤उबड़-खाबड़, पघाडी स्थानों पर लोग रहना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि यह न तो जीवन सरल है ना ही कृषि । 
➤लोग समोन्नतत क्षेत्र की और अधिक आकर्षित होते हैं। 
( ख ) जलवायु : - 
➤अत्याधिक गर्म या अत्याधिक ठंडे भागों में कम जनसंख्या निवास करती है । 
➤ये विरल जनसंख्या वाले क्षेत्र हैं जैसे मरूस्थल व पहाड़ी क्षेत्र मानसून प्रदेशों में अधिक जनसंख्या निवास करती है - जैसे एशिया के देश । 
( ग ) मृदा : - 
➤लोग हमेशा ऐसे स्थान पर रहना पसंद करते है जहां मृदा उपजाऊ होता है।
( घ ) जल की उपलब्धता : - 
➤जल ही जीवन है। 
➤अतः लोग ऐसी जगह पर बसना पसंद करते है जहाँ आसानी से जल उपलब्ध हो जाए। क्योकि जल कृषि, पीन, उद्योग आदि जगह उपयोज होता है 
( ङ ) वनस्पति : - 
➤अधिक घने वनों के कारण भी जनसंख्या अधिक नहीं पाई जाती है लेकिन कोणधारी वनों की आर्थिक उपयोगिता अधिक है । 
➤इसलिए लोग उन्हें काटने के लिए वहाँ बसते हैं ।

2.आर्थिक कारक :-

1- औद्योगिकीकरण :-
➤जिन क्षेत्रों में उद्योग होते हैं वहां मजदूरों को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं।
2- नगरीकरण :-
➤लोग नगरीय क्षेत्रों में अधिक बसते हैं क्योकि वहाँ स्वास्थ्य तथा शिक्षा सेवाएं अच्छी होती हैं।
3- खनिज :- 
➤जिन क्षेत्रों में अधिक खनिज पाएं जाते हैं वहाँ खनन कार्य अधिक होता है जिसकी वजह से मजदूरो को रोजगार उपलब्ध होता है |

3.धार्मिक एंव सांस्कृतिक कारक :- 

(a) धार्मिक कारक : - 
➤धार्मिक कारणों से लोग अपने देश छोड़ने को मजबूर हो जाते है । 
➤दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यहूदियों को यूरोप छोडकर रेगिस्तान क्षेत्र में नया देश इजराइल बसाना पड़ा था । 
➤इसी प्रकार दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति के कारण जनसंख्या का वितरण प्रभावित हुआ है ।
(b) राजनैतिक कारक : - 
➤किसी देश में गृह युद्ध , अशान्ति आदि के कारण भी जनसंख्या वितरण पर प्रभाव पड़ता है उदाहरण के लिए , फारस की खाड़ी का युद्ध , श्रीलंका में जातीय संघर्ष आदि के कारण जनसंख्या का पलायन हुआ ।

 

जनसंख्या घनत्व :-🔥

➤प्रति इकाई क्षेत्रफल पर निवास करने वाले व्यक्तियों की औसत संख्या को जनसंख्या घनत्व कहतें हैं ।
घनी आबादी वाले क्षेत्र :- उत्तर - पूर्वी अमरीका , उत्तर - पश्चिमी यूरोप , दक्षिण , दक्षिण - पश्चिम और पूर्वी एशिया ।
कम आबादी वाले क्षेत्र :-ध्रुवीय क्षेत्रों के पास और भूमध्य रेखा के पास उच्च वर्षा क्षेत्र।
मध्यम घमनत्व वाले क्षेत्र :- चीन , दक्षिणी भारत , नॉर्वे , स्वीडन आदि जैसे घनत्व हैं।
➤भारत का जनसंख्या घनत्व 2011 के जनगणना के अनुसार 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।(अर्थात् भारत में 1 कि. मी. क्षेत्र में 382 व्य प्रवास : क्ति पाये जाते है)।

जनसंख्या घनत्व की गणना :- 

➤जनसंख्या घनत्व निकलने के लिए किसी विशेष क्षेत्र के जनसंख्या को उस विशेष क्षेत्र की क्षेत्रफल से भाग दिया जाता है।


सबसे अधिक जनसँख्या वृद्धि दर वाला देश : लाइबेरिया
सबसे कम जनसँख्या वृद्धि दर वाला देश : लेटविया
किस महादीप की जनसँख्या वृद्धि दर सबसे अधिक है : अफ्रीका

प्रवास :

➤मनुष्य का एक स्थान से दुसरे स्थान पर चले जाना , प्रवास कहलाता है |
उदगम स्थान → जहॉ से लोग चलते हैं। ➡️ उत्प्रवास
गंतव्य स्थान → जहॉ लोग आगमन करते हैं। ➡️आप्रावस
➤प्रवास स्थायी, अस्थायी , मौसमी हो सकता है।
प्रवास के चार धाराएं है:- 
गॉव से गॉव ➡️ महिलाएं (विवाह के समय)
गॉव से नगर ➡️ पुरुष (रोजगार की तलास में)
नगर से नगर ➡️ उच्च तकनीकी ज्ञान हेतु
नगर से गॉव ➡️ शांतिपूर्वक जीवन जीने हेतु

Part 2 Notes Coming Soon........


Part 1

Part 2


Part 3




JOIN US NOW🔥


Post a Comment

Previous Post Next Post