NCERT 11th Chapter 1 राजनीतिक सिद्धांत एक परिचय Notes in Hindi

NCERT 11th Chapter 1 राजनीतिक सिद्धांत एक परिचय Notes in Hindi 

Board : JAC Board
Class : 11th
Subject : Political Science
Book : 1
Book Name : राजनीतिक सिद्धांत
Chapter : 1. राजनीतिक सिद्धांत: एक परिचय 


Table of Contents



 राजनीति का अर्थ :

➤राजनीति शब्द की उत्पति ग्रीक शब्द पोलिस से हुई है , जिस का शाब्दिक अर्थ नगर राज्य होता है।

राजनीति क्या है :

➤राजनीति को परिभाषित करने के लिए विद्वानों के अलग अलग मत है 

➤राजनीति शासन करने की कला और राजनीति सरकार के क्रियाकलापों को ठीक से चलाने की सीख देती है

➤राजनीति प्रशासन संचालन के विवादों का हल प्रस्तुत करती है ।

➤राजनीति भागीदारी करना सिखाती है लेकिन आम व्यक्ति का सामना राजनीति की परस्पर विरोधी छवियों से होता है , आज राजनीति का संबंध निजी स्वार्थ साधने से जुड़ गया है।

राजनीतिक सिद्धांत :

➤राजनीतिक सिद्धांत का मुख्य विषय राज्य व सरकार है । यह स्वतंत्रता , समानता , न्याय व लोकतंत्र जैसी अवधारणाओं का अर्थ स्पष्ट करता है 

राजनीतिक सिद्धान्त का उद्देश्य :

➤नागरिकों को राजनीतिक प्रश्नों के बारे में तर्क संगत ढंग से सोचने और सामाजिक राजनीतिक घटनाओं को सही तरीके से आंकने का प्रशिक्षण देना है । 

➤राजनीतिक सिद्धांत में हम समानता आजादी या न्याय की अनेक परिभाषाओं से रूबरू होते है ।

राजनीतिक सिद्धान्त में हम क्या पढ़ते है :

➤राजनीतिक सिद्धान्त में हम जीवन के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करते है जैसे सामाजिक जीवन , सरकार और संविधान स्वतंत्रता समानता , न्याय , लोकतंत्र , धर्म निरपेक्ष आदि ।

राजनीतिक सिद्धांतों को व्यवहार में उतारना :

➤राजनीति का स्वरूप समय के साथ साथ बदलता रहता है , राजनीतिक सिद्धांतों जैसे कि स्वतंत्रता और समानता को व्यवहार में उतारने का काम बहुत मुश्किल है । 

➤हमें अपने पूर्वाग्रहों का त्याग करके , इन्हें अपनाना चाहिए।

➤राजनीतिक सिद्धांत के अध्ययन के द्वारा हम राजनीतिक व्यवस्थाओं के बारे में अपने विचारों तथा भावनाओं का परीक्षण कर सकते हैं।

➤राजनीतिक सिद्धांत कोई वस्तु नहीं है।

➤यह मनुष्य से संबंधित है उदहारण के लिए समानता का अर्थ सभी के लिए समान अवसर है।

➤अतः हम कह सकते है कि पूर्ण समानता संभव नहीं है भेदभाव का तर्क संगत आधार जरूरी है।

हमें राजनीतिक सिद्धांत क्यों पढ़ना चाहिए :

➤भविष्य में आने वाली समस्याओं के समय एक दृढ निर्णय लेने वाला नागरिक बनने के लिए ।

➤एक अधिकार संपन्न एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए।

➤राजनीतिक चेतना जागृत करने के लिए । 

➤समाज से पूर्वाग्रहों को समाप्त करने के लिए।

➤एकता कायम करने लिए ।

➤वाद - विवाद , तर्क – वितर्क , लाभ - हानि का आंकलन करने के बाद सही निर्णय लेने की कला सीखने के लिए।

➤शासन व्यवस्था की जानकारी के लिए । 

➤लोकतंत्र की उपयोगिता का ज्ञान । 

➤अधिकार एंव कर्तव्यों को समझने के लिए । 

➤अंतर्राष्ट्रीय शांति व सहयोग को बढ़ावा देने के लिए । 


Hello Friends अगर यह Post आपको अच्छा लगा हो तो आप एक अच्छा सा Comment करे और बताएं की next किस Chapter का Notes चाहिए।



Post a Comment

Previous Post Next Post