व्यक्तिगत मांग तथा बाजार मांग Vyaktigat mang tatha bajar mang Graf ke sath

व्यक्तिगत मांग तथा बाजार मांग Vyaktigat mang tatha

 Bajar mang :



🔹माँग अनुसूची के प्रकार :

1. व्यक्तिगत माँग अनुसूची - व्यक्तिगत माँग अनुसूची वह तालिका है जो एक वस्तु की विभिन्न मात्राओं को दर्शाती है जो बाजार में एक व्यक्तिगत क्रेता एक निश्चित समय पर वस्तु की विभिन्न संभव कीमतों पर खरीदने के लिए तैयार होता है । 

2.बाजार मांग अनुसूची - बाजार माँग अनुसूची वह तालिका है जो एक वस्तु की विभिन्न मात्राओं को दर्शाती है जिन्हें बाजार में सभी क्रेता एक निश्चित समय पर वस्तु की विभिन्न संभव कीमतों पर खरीदने के लिए तैयार होता है।

मांग वक्र
:  मांग वक्र माँग अनुसूची का रेखाचित्रीय प्रस्तुतिकरण है जो दर्शाती है की किसी वस्तु की मांगी गई मात्रा उसकी अपनी कीमत से किस प्रकार सम्बंधित है।

मांग वक्र के प्रकार -

व्यक्तिगत माँग वक्र - व्यक्तिगत माँग वक्र व्यक्तिगत माँग अनुसूची का रेखाचित्रीय प्रस्तुतिकरण है जो एक वस्तु की विभिन्न मात्राओं को दर्शाता है जिसे एक व्यक्तिगत क्रेता उस वस्तु की संभव कीमतों पर खरीदने के लिए तैयार है | 

बाजार माँग वक्र - बाजार माँग वक्र बाजार अनुसूची का रेखाचित्रीय प्रस्तुतिकरण है जो एक वस्तु की विभिन्न मात्राओं को दर्शाता है जिसे एक बाजार में सभी क्रेता उस वस्तु की संभव कीमतों पर खरीदने के लिए तैयार है । 



Post a Comment

Previous Post Next Post