JAC Class 11th History Model Paper Set 3 Solution Term 2 एग्जाम 2021-22

JAC Class 11th History Model Peper Set 3 Solution Term 2 एग्जाम 2021-22


Click here 👉 Join WhatsApp Group





Answer Key

अतिलघुउतरीय प्रश्न 
1 . सेल्जुक तुर्की ने कुस्तुनतुनिया पर कब अधिकार किया ? 
🔥29 मई, 1453 को

2. छापाखाना का आविष्कार किसने किया था ? 
🔥जॉन गुटेनबर्ग

3 . ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना कब हुई ? 
🔥31 December 1600.

New : All Subject Model Set Solution


 4 . वास्कोडिगामा कालीकट कब पहुँचा था ? 
🔥20 मई 1498 .

 5. फ्लाइंग शटल का आविष्कार किसने किया था ? 
🔥1733 में जॉन के द्वारा।

 6 . कताई मशीन का आविष्कार किसने किया था ?
🔥जेम्स हरग्रीव्ज ने 1764.

 7 . चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना कब हुई थी ? 
🔥23 जुलाई 1921.

लघुउतरीय प्रश्न 
8 . पुनर्जागरण से आप क्या समझते हैं ? 
🔥पुनर्जागरण (Renaissance in Europe) का शाब्दिक अर्थ होता है, “फिर से जागना”। 
🔥14वीं और 17वीं सदी के बीच यूरोप में जो सांस्कृतिक व धार्मिक प्रगति, आंदोलन तथा युद्ध हुए उन्हें ही पुनर्जागरण कहा जाता है

9. कोपरनिकस क्रांति क्या थी ? 
🔥 कोपर्निकन क्रांति का नाम पोलिश मूल के एक खगोल विज्ञानी से आया है, जो 1473 और 1543 के बीच रहता था। ... 
🔥फिर, 1500 के आसपास, उन्होंने रोम में विज्ञान और खगोल विज्ञान का अध्ययन करना शुरू किया। यह इस अंतिम क्षेत्र में था जिसमें वैज्ञानिक ने ऐसी खोजें कीं जो विज्ञान में क्रांति लाएंगी.

 10 . कौन सी नई खाद्य वस्तुएँ अमेरिका से बाकी दुनिया में भेजी जाती थी ? 
🔥मक्का ,कसावा, कुमाला ,आलू , शकरकंद आदि खाद्य खाद्य वस्तुएँ दक्षिणी अमरीका से बाकी दुनिया में भेजी जाती थीं। 
🔥दक्षिण अमेरिकी लोग पहाड़ी इलाकों में सीढ़ीदार खेती बनाकर खेती किया करते थे।

11 . मध्य और दक्षिणी अमेरिका की संस्कृति यूरोपीय संस्कृति से किस प्रकार भिन्न थी ? 
🔥दक्षिण अमेरिका की संस्कृति विविध सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित है ।
🔥 इनमें उन लोगों की मूल संस्कृतियां शामिल हैं जो यूरोपीय लोगों के आने से पहले महाद्वीपों में रहते थे; 
🔥यूरोपीय संस्कृतियों, मुख्य रूप से स्पेनिश , पुर्तगाली और फ्रेंच द्वारा लाई गई ; अफ्रीकी संस्कृतियां , जिनकी उपस्थिति नई दुनिया की गुलामी के एक लंबे इतिहास से निकली है ; और संयुक्त राज्य अमेरिका, विशेष रूप से सिनेमा और टीवी जैसी जन संस्कृति के माध्यम से।

12. ब्रिटेन के औद्योगीकरण के स्वरूप पर कच्चे माल की आपूर्ति का क्या प्रभाव पड़ा ?
🔥यदि उस देश में कच्चे माल की कमी है तो उसकी आपूर्ति दूसरे देशों से मँगाकर की जाती है। 
🔥ब्रिटेन में लोहे व कोयले की खानें पर्याप्त मात्रा में थीं जिसके कारण उसके लिए लोहा और इस्पात से बनने वाली मशीनों के निर्माण में काफी मदद मिली। 
🔥फलतः लौह उद्योग के क्षेत्र में वह अग्रणी देश बन गया।

13 . ब्रिटेन में स्त्रियों के भिन्न - भिन्न वर्गों के जीवन पर औद्योगिक क्रांति का क्या - क्या प्रभाव पड़ा ? 
🔥ब्रिटेन में औद्योगीकरण के कारण स्त्रियों को कारखानों में ज्यादा देर तक काम करने के फलस्वरूप उसका बुरा प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ा और स्त्रियों का गृहस्थ जीवन बर्बादी की कगार पर आ गया। 
🔥वहीं दूसरी तरफ औद्योगीकरण के कारण संपन्न व उच्चवर्ग की स्त्रियों का जीवन और भी अधिक आनंदमय हो गया।

14 . सनयात सेन के तीन सिद्धांत क्या थे ?
(१) राष्ट्रवाद : इसका अर्थ था मांचू राजवंश को सत्ता से हटाना ,क्योंकि उसे विदेशी राजवंश माना जाता था। साथ ही विदेशी साम्राज्यवादियों को चीन से बाहर निकालना। 
(२) गणतंत्र : देश में गणतांत्रिक सरकार की स्थापना करना। 
(३) समाजवाद : पूंजी का नियमन करना तथा भूमि के स्वामित्व में बराबरी लाना।

दीर्घउतरीय प्रश्न 
15 . पुनर्जागरण सर्वप्रथम इटली में ही क्यों हुआ ?
1. व्यापार का विकास-
इटली में व्यापार के क्षेत्र में अत्यधिक विकास हुआ और वहाँ बड़े-बड़े नगरों का विकास हुआ। वेनिस, फ्लोरेन्स, मिलान आदि इटली के प्रसिद्ध व्यापारिक केन्द्र थे। व्यापार की उन्नति के कारण यहाँ के लोग अत्यन्त धनी थे। ये धनी व्यक्ति साहित्यकारों, कलाकारों और दार्शनिकों को उदारतापूर्वक आश्रय देते थे।
2. धनी वर्ग का योगदान-
व्यापार की उन्नति के कारण इटली में बड़े-बड़े नगरों का उदय और विकास हुआ तथा धनी लोगों का प्रादुर्भाव हुआ। धनी लोगों ने साहित्य एवं कला के विकास में काफी योगदान दिया। फ्लोरेन्स नगर के शासक लोरेन्जों ने साहित्यकारों एवं कलाकारों को आश्रय प्रदान किया। उसने फ्लोरेन्स नगर में अनेक सुन्दर इमारतें बनवाई।
3. नगरों का विकास-
इटली में बड़े-बड़े नगरों का उदय और विकास हुआ। फ्लोरेन्स, वेनिस, मिलान आदि नगर काफी समृद्ध तथा उन्नत थे। इटली के ये नगर ज्ञान-विज्ञान के केन्द्र थे। इटली के नगरों के निवासी एक-दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करते थे। इन नगरों के धनी लोगों ने कलाकारों, साहित्यकारों आदि को उदारतापूर्वक आश्रय दिया।

16. विज्ञान और दर्शन में अरबीयों का क्या योगदान रहा ? 
🔥अतीत की पाण्डुलिपियों का संरक्षण तथा अनवाद इब्न सिना तथा इब्न रुश्द का योगदान। अनुवादों के जरियें इक्का प्रचार-प्रसार।
🔥पूरे मध्यकाल में ईसाई गिरजाघरों और मठों के विद्वान यूनानी और रोमन विद्वानों की कृतियों से परिचित थे । पर इन लोगों ने इन रचनाओं का प्रचार प्रसार नहीं किया ।
🔥चौदहवीं शताब्दी में अनेक विद्वानों ने प्लेटो और अरस्तू के ग्रंथों से अनुवादों को पढ़ना शुरू किया ।
🔥अरब के अनुवादकों ने अतीत की पांडुलिपियों का संरक्षण और अनुवाद सावधानीपूर्वक किया था ।
🔥एक ओर यूरोप के विद्वान यूनानी ग्रंथों के अरबी अनुवादों का अध्ययन कर रहे थे
दूसरी ओर यूनानी विद्वान अरबी और फ़ारसी विद्वानों की कृतियों को अन्य यूरोपीय लोगों के बीच प्रसार के 🔥लिए अनुवाद कर रहे थे ।

17 . यूरोपवासियों की खोज यात्राओं के बारे में बताएँ ?
🔥भारत का समुद्री मार्ग खोजने निकले कोलंबस अटलांटिक महासागर में भम्रित हो गए और अमेरिका की तरफ पहुंच गए। कोलंबस को लगा कि अमेरिका ही भारत है। इसी कारण वहां के मूल निवासियों को रेड इंडियंस के नाम से जाना जाने लगा। कोलंबस की यात्रा के करीब 5 साल बाद पुर्तगाल के नाविक वास्को डा गामा जुलाई 1498 में भारत का समुद्री मार्ग खोजने निकले। वास्को डी गामा ने समुद्र के रास्ते कालीकट पहुंचकर यूरोपावासियों के लिये भारत पहुंचने का एक नया मार्ग खोज लिया था।
🔥20 मई 1498 को वास्को डा गामा कालीकट तट पहुंचे और वहां के राजा से कारोबार के लिए हामी भरवा ली। कालीकट में 3 महीने रहने के बाद वास्को पुर्तगाल लौट गए। कालीकट अथवा 'कोलिकोड' केरल राज्य का एक नगर और पत्तन है। वर्ष 1499 में भारत की खोज की यह खबर फैलने लगी।

18 . ब्रिटेन 1793 से 1815 तक कई युद्धों में शामिल रहा जिसका ब्रिटेन के उद्योगों पर क्या प्रभाव पड़ा ? 
🔥1793 से 1815 तक ब्रिटेन का फ्रांस के साथ लंबा युद्ध चलता रहा । इसके परिणाम स्वरूप इंग्लैंड और यूरोप के बीच चलने वाला व्यापार छिन्न-भिन्न हो गया । 
🔥विवश होकर इंग्लैंड को अपनी फैक्ट्रियों को मजबूरन बंद करना पड़ा। इससे बेरोज़गारी बढ़ गई और रोटी, मांस जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतें आकाश को छूने लगी।
🔥देश की अर्थव्यवस्था युद्धों के कारण चरमरा गई। वहाँ की फैक्टिरियों पर भी व्यापारों के बन्द हो जाने का प्रभाव पड़ा जिससे वे उद्योगधंधे व कारखाने शीघ्र ही बंद हो गए।

19 . मेजी पुनर्स्थापना से पहले की वे अहम घटनाएँ क्या थी , जिन्होंने जापान की तीव्र आधुनिकीकरण को संभव किया ? 
( i ) किसानों से शस्त्र ले लिए गए । अब केवल समुराई ही तलवार रख सकते थे । इससे शान्ति और व्यवस्था बनी रही जबकि पिछली शताब्दी में प्रायः लड़ाइयाँ होती रहती थीं ।
( ii ) दैम्यो को अपने क्षेत्रों की राजधानी में रहने के आदेश दिए गए । उन्हें काफी हद तक स्वायत्तता भी प्रदान की गई ।
 ( iii ) मालिकों और करदाताओं का निर्धारण करने के लिए भूमि का सर्वेक्षण किया गया और भूमि का वर्गीकरण उत्पादकता के आधार पर किया गया ।
( iv ) दैम्यों की राजधानियों का आकार लगातार बढ़ने लगा । 
( v ) व्यक्ति के गुण उसके पद से अधिक मूल्यवान समझे जाने लगे ।
( vi ) शहरों में जीवंत संस्कृति कर प्रसार होने लगा । बढ़ते हुए व्यापारी वर्ग ने नाटकों और कलाओं को संरक्षण प्रदान किया ।

1 Comments

Previous Post Next Post