JAC Class 11th Hindi Elective Model Paper Set 1 Solution with full Explanation Term 2 Exam 2021-22

JAC Class 11th Hindi Elective Model Paper Set 1 Solution with full Explanation Term 2 Exam 2021-22



Board Name: JAC Board
Class : 11th 
Subject : Hindi Elective
Type : Model Paper Set Solution
Exam : Term 2 Exam (Subjective)

Click here 👉 Join WhatsApp Group






1. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए - 

यदि व्यक्ति ईमानदारी के तरीकों का सहारा लेता है, तो उसकी विजय अवश्य होगी। कोई व्यक्ति ऐसा नहीं है, जो उसे डिगा दे वह स्वतः खतरे का सामना करेगा। यह निश्चय ही जीवन की सर्वोत्तम नीति है। महान व्यक्तियों ने ईमानदारी की कीमत को साबित कर दिया है। ईमानदार और सत्यवादी लोग निश्चय ही महान होते हैं। गांधी और कबीर का उदाहरण हमारी आँखो के सामने है। ईमानदारी चरित्र में समन्वय लाती है। यह आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती है। एक बलवान व्यक्ति बलहीन को दबा सकता है, किंतु उसकी आत्मा नहीं दवाई जा सकती। यदि मनुष्य अपने जीवन में सफल होना चाहता है तो उसे ईमानदारी अपनानी चाहिए। यह मनुष्य के लिए सर्वोत्त नीति है।

(क) जीवन की सर्वोत्तम नीति किसे कहा गया है ?

उत्तर :  स्वतः खतरे का सामना करना


(ख) गांधी और कबीर किसके उदाहरण हैं? 

उत्तर : ईमानदार और सत्यवादी का


(ग) जीवन में सफल होने के लिए मनुष्य को क्या करना चाहिए? 

उत्तर : ईमानदारी अपनानी चाहिए


अथवा

निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए

अपने हृदय का सत्य अपने आप हमको खोजना अपने नयन का नीर अपने-आप हमको पोंछना। आकाश सुख देगा नहीं धरती पसीजी है कहीं ? ध्येय अपना तो वही जिसके हृदय को बल मिले हैं सच हम नहीं, सच तुम नहीं। सच है महज संघर्ष ही।

(क) पद्यांश में सच किसे कहा गया है?

 उत्तर : संघर्ष


(ख) नयन का नीर का क्या अर्थ है ?

उत्तर : आंखों का आंसू


(ग) उपर्युक्त पदयाश के लिए उपयुक्त शीर्षक लिखिए। 

उत्तर : संघर्ष ही सत्य है.


Note : All Subjects All Model Set Solution


2. . निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(क) अनुशासन का महत्व अथवा ‘मेरा प्रिय रचनाकार विषय पर एक निबंध लिखिए। 

अनुशासन का महत्व :

    अनुशासन व्यक्तित्व का आधार है। अनुशासन हर व्यक्ति के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज है। आधार सही न हो तो व्यक्तित्व मजबूत नहीं हो सकता। अनुशासन हमें समय का बुद्धिमानी से उपयोग करना और चीजों को सही समय पर करना सिखाता है। अनुशासित होने का अर्थ है अपने शरीर और मन को नियंत्रित करना। यह हमें अपने समाज के नियमों का पालन करने में सक्षम बनाता है। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है। विद्यार्थी को रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए। उसे अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए। उसे अपना अधिकांश समय अपनी पढ़ाई में लगाना चाहिए। उसे झूठ नहीं बोलना चाहिए। उसे कभी धोखा नहीं देना चाहिए। उसे कभी भी किसी के प्रति असभ्य नहीं होना चाहिए। उसकी अच्छी कंपनी होनी चाहिए। छात्र देश का भविष्य हैं। इसलिए उन्हें उचित रूप से अनुशासित किया जाना चाहिए। दुनिया के हर महान व्यक्ति का जीवन अनुशासित रहा है।

अथवा

मेरा प्रिय रचनाकार :

    मैंने अपने छात्र जीवन में कई लेखकों की रचनाएँ पढ़ी हैं। लेकिन मुझे प्रेमचंद का साहित्य सबसे ज्यादा पसंद है। प्रेमचंद जी का स्थान हिन्दी साहित्य में सर्वोच्च है। अपने खाली समय में मैंने उनकी कहानियाँ और उपन्यास पढ़े। उनकी रचनाएँ वास्तविक जीवन से संबंधित हैं। मुंशी प्रेमचंद जी को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए उपन्यास सम्राट कहा जाता है। उन्हें न केवल एक साहित्यकार कहा जा सकता है बल्कि एक सच्चा समाज सुधारक भी कहा जा सकता है क्योंकि उन्होंने अपने कार्यों में शोषण, गरीबी, जाति, धर्म आदि की समस्याओं को चित्रित किया है। प्रेमचंदजी का जन्म 1880 में एक कायस्थ परिवार में हुआ था। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में लम्ही नाम का एक गाँव। उनके पिता का नाम अजायब राय और माता का नाम है। उसका नाम आनंदी देवी था। प्रेमचंद जी का असली नाम धनपत राय था। , उनका जीवन अत्यधिक गरीबी में बीता। उन्होंने किसी तरह हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की, लेकिन कभी कॉलेज में नहीं गए। उन्हें आजीवन आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा।


(ख) अपने गाँव में कोरोना वैक्सीनेशन हेतु कैंप लगाने के लिए प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को एक आवेदन पत्र लिखिए। 

सेवा में,

           प्रखंड चिकित्सक महोदय 

           इटखोरी, चतरा

विषय : कोरोना वैक्सीन कैंप लगाने हेतु

महाशय ;

           सविनय निवेदन यह है कि मेरे गांव में बहुत से नए लोग किसी दूसरे स्थान से आए है, जिससे हमे चिंता हो रही है। हम आपसे यह अनुरोध करते है की आप हमारे गांव में आकर कोरोना की जांच करे।

          अतः चिकित्सक पदाधिकारी से अनुरोध है कि आप जल्द से जल्द हमारे गांव में कोरोना कैंप लगाने की अनुरोध करे। इसके लिए हम आपके सदा आभारी बने रहेंगे।

आपका नागरिक

नाम :              

गांव :              

दिनांक :          

(ग) समाचार पत्र के संपादक के नाम पत्र लिखिए और बताइए कि आपके शहर में अव्यवस्थित यातायात के कारण अक्सर दुर्घटनाएँ होती रहती हैं

सेवा में,

           संपादक महोदय,

           दैनिक जागरण

           नई दिल्ली।

विषय: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के बारे में।

महोदय,

           आपके लोकप्रिय समाचार पत्र के माध्यम से मैं सरकार और समाज का ध्यान सड़क हादसों की बढ़ती संख्या की ओर दिलाना चाहता हूं। आशा है आप इसे जनहित में अवश्य प्रकाशित करेंगे। दिल्ली इन दिनों सड़क हादसों से जूझ रही है।

            मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप मेरे निम्नलिखित सुझावों को सरकार और जनता तक पहुंचाने का कष्ट करें। सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक, शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक, हर व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही तैनात रहे और उल्लंघन करने वालों पर आरोप लगाए।

धन्यवाद!

भवदीय

नाम :  

गांव :  

दिनांक :


🔥 अन्य Application के लिए Click करे


(घ) प्रतिवेदन का आशय स्पष्ट करते हुए उसकी विशेषताएँ लिखिए

Ans :- किसी विशेष घटना, प्रसंग, या विषय के प्रमुख कार्यों के क्रमबद्ध और संक्षिप्त विवरण को प्रतिवेदन या रिपोर्ट कहते हैं।

               इससे किसी कार्य की स्थिति और प्रगति की सूचना मिलती हैं

विशेषताएं :

(i) रिपोर्ट में घटनाओं को क्रमबद्ध किया जाना चाहिए

   (ii)। रिपोर्ट में केवल आकस्मिक या प्रासंगिक मामले होने चाहिए, अनावश्यक आइटम नहीं।

   (iii)। रिपोर्ट में केवल वास्तविक घटनाओं को ही प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

   (iv)। रिपोर्ट की भाषा सरल और रोचक होनी चाहिए

   (वी)। रिपोर्ट में कठोर भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए, रिपोर्ट में सरल और बहुत ही सरल शब्दों का प्रयोग किया जाना चाहिए ताकि सामने वाला इसे अच्छी तरह समझ सके।

 

3. निम्नलिखित में से किसी एक की सप्रसंग व्याख्या कीजिए

(ख) छोटे-छोटे मोती जैसे, उसके शीतल तुहीन कर्णा को मानसरोवर के उन स्वर्णिम, कमलों पर गिरते देखा है। बादल को घिरते देखा है।

Ans :- :- मैंने बादलों को मोती के समान शीतल बर्फ कणों के रूप में मानसरोवर तालाब में कमलों पर गिरते हुए देखा है। इन पर्वत शिखरों पर घिरे बादल अत्यंत सुंदर एवं मनमोहक लगते हैं।


4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें

(क) सपनों को सत्य के रूप में ढालने के लिए कवयित्री ने किन यथार्थपूर्ण स्थितियों का सामना करने के लिए कहा है?

उत्तर : सपनों को सत्य करने के लिए कवयित्री ने इन यथार्थपूर्ण स्थितियों का सामना करने के लिए कहा है


(ख) नींद उचट जाती है कविता के आधार पर बताइए कि कवि की दृष्टि में बाहर का अंधेरा भीतरी दुस्वप्नों से अधिक भयावह क्यों है?

उत्तर : कवि की दृष्टि में बाहर का अंधेरा भीतरी दुस्वप्नों से अधिक भयावह है क्योंकि बाहर जो अँधेरा व्याप्त है, वह हटने का नाम नहीं ले रहा है। उसके कारण सुबह हो नहीं पा रही है।


(गा) त्नी की आँखे आँखे नहीं हाथ हैं जो मुझे थामे हुए हैं से कवि का क्या अभिप्राय है? 'घर में वापसी कविता के आधार पर लिखिए।

उत्तर: कवि परिवार मे सभी की विशेषता बताता है वैसे ही अपनी पत्नी की भी बताता है. वह कहता है कि उसकी पत्नी का हाथ उसे बहुत प्रिय है क्योंकि वह उसे हमेशा थामे रखती है जिससे उसे हिम्मत मिलती है।


5. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दें 

(क) स्त्री समानता को प्रतिष्ठित करने के लिए ज्योतिबा फूले के अनुसार क्या-क्या होना चाहिए 

उत्तर : नारी को शिक्षा का उतना ही अधिकार मिलना चाहिए जितना कि पुरुषों को। ‘महिलाओं को पुरुषों की तरह ही काम की सुविधा का अधिकार होना चाहिए। महिलाओं को पुरुषों की तरह दुनिया में रहने का समान अधिकार होना चाहिए। 


(ख) ‘चल ये लोग म्हारा घर ना बणने देंगे।‘ सुकिया के इस कथन के आधार पर खानाबदोश कहानी की मूल संवेदना स्पष्ट कीजिए।

उत्तर : इस कथन से सुकिया तथा मानो जैसे लोगों की शोषण भरी जिंदगी का पता चलता है। पूँजी पैसे के ज़ोर पर अपने हाथों की कठपुतलियाँ बनाकर रखना चाहता है। सूबेसिंह जैसे लोग सुकिया तथा मानो जैसे लोगों को चैन से जीने नहीं देते हैं। एक मजदूर के पास यह अधिकार नहीं होता है कि वह अपने अनुसार जीवन जी सके। वे इनके हाथों से हमेशा प्रताड़ित होते आ रहे हैं।


( ग ) देश की सब प्रकार से उन्नति हो , इसके लिए लेखक ने जो उपाय बताए उनमें से किन्ही तीन का उदाहरण सहित उल्लेख कीजिए । 

लेखक के अनुसार आलस्य हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है। इसी कारण हम निकम्मे बने हुए हैं। अतः हमें इस आलस्य को त्यागना होगा और अपने समय का सही सदुपयोग करना होगा। इस तरह हम समय का सही उपयोग करके उन्नति के मार्ग में चल सकते हैं।

• हमें अपने स्वार्थों तथा हितों का त्याग करना होगा। लेखक के अनुसार हमें अपने देश, जाति, समाज इत्यादि के लिए अपने स्वार्थों तथा हितों का त्याग करना होगा।

• हमें शिक्षा के महत्व को समझना होगा। शिक्षा के महत्व को समझकर उसे भारत के घर-घर पहुँचाना होगा। इस तरह शिक्षित भारत की उन्नति निश्चित है।


6. ओमप्रकाश वाल्मीकि अथवा सुदामा पांडे धूमिल ' की किन्हीं दो रचनाओं के नाम लिखें । 

ओम प्रकाश वाल्मीकि : सदियों का संताप, बस्स! बहुत हो चुका, अब और नहीं, शब्द झूठ नहीं बोलते, 

सुदामा पांडे धूमिल : यात्री का वक्तव्य,क़िस्सा ए जनतन्त्र ,विद्रोह ,ग़रीबी ,


7. ' लेखक जन्मजात कलाकार है ।'- ' हुसैन की कहानी अपनी जबानी ' आत्मकथा में सबसे पहले यह कहाँ उद्घाटित होता है । 

इस बात का पता इस पाठ में उस समय चलता है जब बड़ौदा के बोर्डिंग स्कूल में जथा उस समय उसके ड्राइंग के शिक्षक मास्टर मोहम्मद अतहर ने ब्लैक बोर्ड पर सफेद चॉक से एक बड़ी-सी चिड़िया बनाई और लड़कों से कहा कि 'अपनी-अपनी स्लेट पर इस चिड़िया की नकल करो।

अथवा 

लेखक ने अलग - अलग व्यक्तित्व वाले अपने पाँच मित्रों के शब्द - चित्र प्रस्तुत किए हैं , अलग - अलग व्यक्तित्व के बावजूद ये घनिष्ठ मित्र हैं , कैसे ? 

लेखक की अपने सभी पाँच मित्रों से मित्रता बोर्डिंग में रहते हुए हुई थी। इन दो वर्षों में उनके मध्य इतनी घनिष्ठता हो गई कि जीवन भर वे साथ रहे। वे सभी हँसमुख थे। उनके इस स्वभाव के कारण वे सभी जीवनभर साथ रहें। अरशद के चेहरे में हँसी विद्यमान रहती थी। हामिद स्वभाव से गप्पी था और अब्बास जब हँसता था, तो वह दिलकश होता था। उनके खुलेपन ने उन्हें आपस में एक कर दिया। इस बंधन से वे कभी अलग नहीं हो पाए।


8. कला के प्रति लोगों का नजरिया पहले कैसा था ?  

पहले लोग कला को राजे - महाराजे और अमीरों का शौक मानते थे । गरीब व्यक्ति तो इस विषय में सोच भी नहीं सकता था । उस समय कला आम आदमी का पेट नहीं भर सकती थी । यह केवल समय काटने का साधन थी । लेकिन समय बदला है । आज कला तथा कलाकार का सम्मान किया जाता है । अब तो शिक्षा में भी इसे अभिन्न बना दिया गया है । आज यह जीविका का मज़बूत साधन है । अब कलाकृतियाँ बड़े घरों की ही नहीं , आम घरों के दीवारों की शोभा बनने लगी हैं ।

अथवा

 मकबूल बचपन में गुमसुम सा क्यों रहने लगा था ?

स्वयं करे


🔥🔥 Jac 9th Model Set Solution


Hello Friends, अगर आपको इसका उत्तर पता है तो आप Comment में जरूर लिखे ताकि दूसरे लोगो को भी मदद हो सके। 🙏🙏🙏

Post a Comment

Previous Post Next Post